Lok Sabha Election 2024: ECI ने लॉन्च किया Myth VS Reality पोर्टल
हिसार। Lok Sabha Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मिथ वर्सिज रियलिटी (Myth Vs Reality) लॉन्च किया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने इस बात की जानकारी साझा की है।
दहिया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव चुनावों के दौरान गलत सूचना के प्रचार-प्रसार से निपटने और चुनावी प्रक्रिया की गरिमा व अखंडता को बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से मिथ और रियलिटी पर ये प्लेटफॉर्म लान्च किया गया है।
मील का पत्थर साबित होगा ये प्लेटफॉर्म: प्रदीप दहिया
प्रदीप दहिया ने बताया कि विश्व स्तर पर कई लोकतांत्रिक देशों में गलत सूचना और झूठी कहानियों के प्रसार के बढ़ती चिंता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग का यह प्रयास है कि मतदाताओं को पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान सटीक, प्रमाणित और सत्यापित जानकारी मिले।
यह एक वन-स्टाप प्लेटफार्म है, जो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जनता के लिए उपलब्ध है। यह पहल चुनावी प्रक्रिया को गलत सूचना से बचाने के लिए ईसीआई के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
तथ्यात्मक जानकारी के असरदार माध्यम के रूप में करेगा ये कार्य
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान प्रसारित मिथक जानकारियां, अफवाहों और झूठी खबरों को दूर करने के लिए तथ्यात्मक जानकारी के असरदार माध्यम के रूप में कार्य करेगा।
इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में डिजाइन किया गया है, जो व्यापक रूप से ईवीएम/वीवीपीएटी, मतदाता सूची/मतदाता सेवाओं, चुनावों के संचालन और अन्य विषयों से संबंधित मिथक जानकारियों और गलत सूचनाओं के क्षेत्रों को कवर करता है। रजिस्टर को नियमित आधार पर अपडेट किया जाएगा।

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट