NDA में सीट शेयरिंग पर मांझी का बड़ा बयान
पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर अभी किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं हुई है।
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मांझी ने कहा कि जुलाई तक सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी और अगस्त तक सीटों पर फैसला हो जाएगा। एनडीए के सभी सहयोगियों को लड़ने-जीतने लायक सीटें दी जाएंगी।
उनकी पार्टी कितनी सीटों पर तैयारी कर रही है, इस सवाल पर मांझी ने कहा कि हमारी तैयारी सभी 243 सीटों पर है। हमें लड़ना भी है और लड़ाना भी है। एनडीए को सभी सीटों पर जिताने की तैयारी है।

पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात