गुजरात में सामूहिक विवाह का मज़ाक, तोहफे में दिए नकली गहने
गुजरात में कई समुदायों द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है, जिसमें विवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप कपड़े और आभूषण दिए जाते हैं. राराजकोट में भी आयोजित सामूहिक विवाह में जोड़ों को आभूषण और अन्य सामान दान में दिए गए थे, लेकिन जब उन्होंने घर जाकर आभूषणों की जांच की तो वो नकली निकले.
दरअसल, राजकोट जिले के कुवाडवा क्षेत्र में शिवाजी सेना द्वारा सामूहिक विवाह विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सामूहिक विवाह का ये कार्यक्रम 27 अप्रैल को आयोजित किया गया था. इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान आभूषण के नाम पर धोखाधड़ी की घटना सामने आई है. लखतर के एक परिवार ने आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ये शिकायत कुवाडवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
आयोजकों ने कहा- हम आभूषण बदलने के लिए तैयार
परिवार ने आरोप लगया है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में असली आभूषणों के बजाय नकली आभूषण उपहार में दिए गए. हालांकि, आयोजकों ने विवाद पर स्पष्टीकरण दिया है. आयोजकों ने कहा, ” परिवार को उपहार स्वरूप एक सोने और एक चांदी का आभूषण दिया गया था. अगर परिवार को उपहार में मिले आभूषण नकली हैं, तो हम आभूषण बदलने के लिए तैयार हैं.”
आयोजकों ने माफी भी मांगी
इसके अलावा आयोजकों की ओर से एक वीडियो बनाकर इस घटना के लिए माफी भी मांगी गई है. आयोजक ने आगे कहा कि सामूहिक विवाह की व्यवस्था की जिम्मेदारी हमारी है और पीड़ितों से भी अपील की है कि ऐसी कोई घटना होने पर वो सीधे उनसे संपर्क करें.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?