भोपाल: गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के दौरान आरिफ़ नगर भोपाल के पास गणेश प्रतिमा पर सुनियोजित और साज़िश के तहत पत्थर फेंकने की घटना घटित हुई जिसका इल्ज़ाम मुस्लिम युवकों पर लगाया गया जिसे धार्मिक रंग दे कर अमन और शांति के टापू भोपाल का सौहार्द बिगाड़ने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की गई।

तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की तुरंत जांच कर भोपाल पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए इस साज़िश को नाकाम कर दिया जिससे भोपाल की फिज़ा ख़राब न होने पाए और किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न उत्पन्न हो इस सराहनीय कार्य के लिए भोपाल पुलिस को दिलसे सलाम।

लेकिन इस घटना के ज़रिए भोपाल शहर का सौहार्द बिगाड़ने आपसी रंजिश में झूठी FIR दर्ज कराने वाले चरण सिंह कुशवाह और चन्द्रशेखर तिवारी अन्य वो सभी लोग जिन्होंने वीडियो और सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण भीड़ इकठ्ठा कर हिंसा भड़काने की और हमारे शांति प्रिय भोपाल की फिज़ा ख़राब करने की कोशिश करने वालों दोषियों पर कार्यवाही और अपराध पंजीबद्ध करने के लिए DGP महोदय और भोपाल कमिश्नर महोदय* को वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद माहिर,एडवोकेट सैय्यद अशरफ अली, एडवोकेट दीपक बुंदेले, एडवोकेट अमीन राजा, सामाजिक कार्यकर्ता अनस अली, ज़ाकिर अली खान और इक़बाल सिद्दीकी ने ज्ञापन सौंपा और उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही करने की मांग की।