अधेड़ ने आठ साल की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
कानपुर । महानगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 56 वर्षीय दुकानदार ने कक्षा एक की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी आठ साल की बेटी शुक्रवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में ही एक बुक स्टोर के दुकानदार ने छात्रा को अपनी दुकान के अंदर बुलाया। जहां दुकानदार ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इधर, आरोपी के चंगुल से छूटी पीड़िता किसी तरह पहुंची। जहां उसने पूरी आपबीती रो-रोकर परिजनों को सुनाई। इस पर परिजनों ने कल्याणपुर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी संजय त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।

धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष