मधुबनी में सड़क पर बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग
मधुबनी। जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में बीती रात शादी समारोह में जा रहे दो युवकों को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 और बिस्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को देर रात इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार एक युवक के हाथ में गोली लगी है, जबकि दूसरे युवक की कमर में गोली लगी है।
घटना के संबंध में घायल युवक रविंद्र सहनी ने बताया कि वह अपने दोस्त आदित्य के साथ एक शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान सहदुल्लाहपुर चौक के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल व पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। रविंद्र ने बताया कि गोली उसके हाथ को छूते हुए उसके दोस्त की कमर में जा लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं घायल रणवीर सहनी के पिता संतोष सहनी ने बताया कि वह भी एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी बीच पुलिस से सूचना मिलने पर वह डीएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे को घायल अवस्था में देखा। रणवीर सहनी ने बताया कि सहदुल्लाहपुर चौक के पास एक अपाचे बाइक और एक बिना नंबर की बाइक पर सवार कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल व पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। उन्होंने बताया कि वह किसी भी हमलावर को पहचानते नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिस्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

अस्पताल में गंदगी देख भड़के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खुद सफाई में जुटे
क्यों रोने लगे रवींद्र जडेजा? चेन्नई के खिलाफ मैच का वीडियो वायरल
असम बीजेपी का संकल्प पत्र: UCC लागू करने का वादा, ये भी किए गए अन्य घोषणाएँ
जीतू पटवारी ने किसानों पर बीजेपी को घेरा, कहा- आठ गुना आय वाले किसान टेलिस्कोप से भी नहीं मिल रहे
भोपाल में दिखा अद्भुत ‘मून हेलो’, चांद के चारों ओर चमकदार घेरा