मोटिवेशनल स्पीकर इरफ़ान मुग़ल इंदौर में
जाल सभागार और स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के आयोजन में शिरकत करेंगे
इंदौर। प्रसिद्ध कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर इरफ़ान मुग़ल गुरुवार 28 अगस्त को इंदौर में दो कार्यक्रमों में छात्रों एवं प्रोफेशनल्स को सफलता की राह बताएंगे।
मोटिवेशनल स्पीकर का पहला कार्यक्रम जाल सभागार में शाम साढ़े चार बजे होगा। इस कार्यक्रम में वे नौशाद मेमोरियल स्कॉलरशिप अवार्ड समारोह में मेरिट लिस्ट में आये छात्रों से रूबरू होंगे।
दूसरा कार्यक्रम स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के बैनर तले रात आठ बजे अभिनव कला समाज सभागार में होगा। इस कार्यक्रम में इरफ़ान मुग़ल स्कूल के प्रिंसिपल, टीचर और प्रोफेशनल्स को बेहतर शिक्षण के तरीके सिखाएंगे। इस आयोजन की अध्यक्षता स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक मजहर हुसैन बन्दूकवाला ने बताया कि इरफ़ान मुग़ल एक लाख छात्रों को सफलता के रास्ते दिखा चुके हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर रहे हैं, इसके बाद उन्होंने कार्पोरेट ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर अपनी सेवाएं देना शुरू की। वे अभी तक एक लाख छात्रों एवं पंद्रह हजार टीचर को ट्रेंड कर चुके हैं। इसके अलावा वे दर्जनों कॉर्पोरेट हाउस और मल्टीनेशनल कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं।
आयोजन में लेखक- विचारक डॉ. सुभाष खंडेलवाल, डॉ. विश्वास व्यास, वरिष्ठ पत्रकार हिदायतउल्लाह खान भी शामिल होंगे

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प