"नोशाद फाउंडेशन की अवार्ड सेरेमनी सम्पन्न"
इंदौर : जाल सभागृह का सभागार और परिसर इन्दौर शहर और पास-पड़ोस के क़स्बों के टैलेंटेड बच्चों की चहचहाहट से गुंजायमान था। अवसर था नोशाद फाउंडेशन इन्दौर द्वारा गत वर्ष एमपी बोर्ड की कक्षा-5th, 8th, और 10th में अध्ययनरत प्रतिभाशाली बच्चों को अवार्ड देने हेतु आयोजित भव्य पुरुस्कार वितरण का।
ज्ञातव्य है कि गुज़िश्ता दिनों स्थानीय नोशाद फाउंडेशन ने लिखित परीक्षा के माध्यम से उपरोक्त प्रत्येक कक्षाओं में से 3-3 प्रतिभाशाली बच्चों का सिलेक्शन किया था। समारोह में फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक बच्चे को उसके स्कूल की साल भर की ट्यूशन फ़ीस और भव्य ट्रॉफी से नवाज़ा गया।
इसके अतिरिक्त एक बच्ची को सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस के लिए ओवर ऑल टॉपर की विशेष ट्रॉफी प्रदान की गई।
पुरुस्कृत बच्चों के नाम इस प्रकार थे-
क्लास-5th-
1-आमिर अबरार अहमद
2-उस्मान बिलाल शेख
3-सादिया रेहान खान
क्लास-8th-
1-अल्फिया समीर खान
2-आफ़िया नोशाद देहलवी
3-सूफिया साज़िद खान
क्लास-10-
1-फिरदौस हाफिज खान
2-अक़्सा मौलाना नज़मुद्दीन
3-फिरदौस वसीम अंसारी
ओवर ऑल टॉपर विशेष पुरुस्कार-
1-अनाबिया इसरारुल हसन
फाउंडेशन द्वारा परीक्षा में शामिल हुए सभी बच्चों को प्रोत्साहन हेतु स्कूल बेग़ और सर्टिफ़िकेट भी दिए गए।
इस अभिनव पुरुस्कार वितरण समारोह में म प्र वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन सनव्वर पटेल,शहर काज़ी इशरत अली,समाजवादी विचारक सुभाष खंडेलवाल, समाज सेवी मकसूद गौरी,डॉक्टर मोहम्मद अली,वरिष्ठ पत्रकार हिदायतुल्लाह खान और कवि पंकज दीक्षित अतिथियों के रूप में सम्मिलित हुए और बच्चों को आइंदा ज़िन्दग़ी में कामयाबी हेतु टिप्स दिए।
सनव्वर पटेल अध्यक्ष वक़्फ़ बोर्ड ने बच्चों के लाभार्थ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का ज़िक्र करते हुए उनसे इनका लाभ उठाने की अपील की और शिक्षण के दौरान किसी भी कठिनाई हेतु उन्हें हल करने का वादा किया।
शहर काज़ी साहब ने बच्चों के बेहतर मुस्तक़बिल हेतु दुआ की।
मकसूद गौरी साहब ने अपनी ज़िंदगी की जद्दोज़हद और कामयाबी की दास्तान बताते हुए बच्चों को कहा कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं है।
डॉक्टर मोहम्मद अली ने बच्चों को स्वस्थ और बेहतरीन नागरिक बनने के टिप्स दिए।
सुभाष खंडेलवाल ने बच्चों को हमेशा हर फील्ड में अव्वल रहने के टिप्स दिए उन्होंने कहा कि बच्चे सेक्युलर रहें और हमेशा दीन-दुखियों की मदद करें। कवि पंकज दीक्षित ने बच्चों को देश के विकास हेतु जुट जाने का आव्हान किया।
स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम का आगाज़ डॉक्टर मोहम्मद अली साहब ने कुरआन पाक़ की तिलावत से किया। अतिथि परिचय समीर खान और स्वागत भाषण पत्रकार सैयद जाफर अली ने दिया।सभी अतिथियों का नोशाद फाउंडेशन की ज़ानिब से मज़हर हुसैन बंदूक वाला,मिर्ज़ा ज़ाहिद बेग़,हसीब काज़ी एडवोकेट,मोहम्मद इमरान,मोहसिन भाई,रिज़वान,दिलशाद ने गुलदस्ता, शॉल और खजूर पैकेट दे कर इस्तक़बाल किया। अतिथियों ने बच्चों को ट्यूशन फ़ीस और ट्रॉफी प्रदान कर पुरूस्कृत किया।कार्यक्रम का प्रभावी और सरस संचालन पत्रकार द्वय आदिल सईद और जावेद आलम ने किया।आभार रिज़वान खान ने व्यक्त किया।
यह जानकारी देते हुए नोशाद फाउंडेशन के वालिंटियर मिर्ज़ा ज़ाहिद बेग़ ने बताया कि प्रोग्राम में परीक्षा में शामिल सभी बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ उपस्थित थे इनमें बड़ी संख्या में बच्चियों और उनकी माताओं की मौज़ूदगी समाज में बड़े बदलाव का सुबूत थी यह भी इंगित हो रहा था कि बच्चियों और ख़ातूनों ने अब एजुकेशन को टॉप प्रायरटी पर रखा है। नोशाद फाउंडेशन के आदिल सईद और मज़हर हुसैन बन्दूकवाला ने कहा कि नोशाद फाउंडेशन भविष्य में भी बच्चों के टोटल डेवलपमेंट हेतु प्रतिबध्द रहेगा।

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प