मुंबई के एक रेस्तरां में भीषण आग लगने से एक की मौत
मुंबई में ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्तरां में गुरुवार की देर रात आग लगने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी दूर से देखी जा सकती है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं।मुंबई अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि आग के कारण भारी नुकसान हुआ है, साथ ही इमारत के बाहर लोगों की भीड़ लग गई है।बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्तरां में लगी आग में अब तक एक के मारे जाने की सूचना है। एक अज्ञात पुरुष का जला हुआ शव बाथरूम में पाया गया, जिसे जेजे अस्पताल ले जाया गया। किसी अन्य घायल या लापता व्यक्ति के बारे में पूछताछ जारी है।

एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश