Oracle में बड़ी छंटनी की आशंका, 30,000 कर्मचारियों पर संकट
तकनीक की दुनिया की दिग्गज कंपनी ओरेकल (Oracle) अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। OpenAI के साथ हुई अरबों डॉलर की साझेदारी अब ओरेकल के लिए गंभीर संकट का कारण बनती दिख रही है। निवेश बैंक TD Cowen की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 20,000 से 30,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। इस कदम से ओरेकल को करीब 8 से 10 अरब डॉलर का कैश फ्लो मिल सकता है, जिसकी उसे अपने AI डेटा सेंटर्स के विस्तार के लिए सख्त जरूरत है।
कर्ज के जाल में फंसी कंपनी
TD Cowen के मुताबिक, इस बड़ी छंटनी का मुख्य कारण सैम ऑल्टमैन की कंपनी OpenAI के साथ हुई $300 बिलियन की पार्टनरशिप है। इस डील को पूरा करने के लिए ओरेकल को भारी-भरकम इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर्स बनाने पड़ रहे हैं, जिसमें पानी की तरह पैसा बह रहा है। कंपनी कर्मचारियों की कटौती से करीब 8 से 10 अरब डॉलर बचाना चाहती है ताकि AI प्रोजेक्ट्स को फंड किया जा सके।कंपनी को डेटा सेंटर्स के लिए लगभग 30 लाख GPUs की जरूरत होगी। हालात यह हैं कि ओरेकल ने सिर्फ दो महीनों में 58 अरब डॉलर का नया कर्ज ले लिया है। इसमें से 38 अरब डॉलर टेक्सास और विस्कॉन्सिन में डेटा सेंटर्स के लिए, जबकि 20 अरब डॉलर न्यू मैक्सिको में एक बड़े कैंपस पर खर्च हुए हैं। ओरेकल पर कुल कर्ज अब 100 अरब डॉलर से भी ऊपर पहुंच चुका है।
संविधान नहीं मान सकते, तो भारत छोड़ दें': WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की Meta को कड़ी फटकार
चौंकाने वाली बात यह है कि यह 58 अरब डॉलर भी पूरी जरूरत का केवल एक हिस्सा है। सितंबर 2025 में शेयर के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से ओरेकल का मार्केट कैप आधे से ज्यादा गिर चुका है। कंपनी को करीब 463 अरब डॉलर के मार्केट वैल्यू नुकसान का सामना करना पड़ा है।
भारी कर्ज तले दबी है कंपनी
बैंकों के पीछे हटने से बढ़ी मुश्किल
ओरेकलकी परेशानी सिर्फ कंपनी तक सीमित नहीं है। कई अमेरिकी बैंक अब Oracle से जुड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने से पीछे हट रहे हैं। TD Cowen के मुताबिक, सितंबर के बाद से बैंकों ने ओरेकल पर लगने वाले ब्याज प्रीमियम लगभग दोगुने कर दिए हैं। अब उधारी की लागत उस स्तर तक पहुंच गई है, जो आमतौर पर कमजोर रेटिंग वाली कंपनियों के लिए होती है।इसका सीधा असर यह हुआ कि जिन डेटा सेंटर लीज पर बातचीत चल रही थी, वे अटक गईं। प्राइवेट ऑपरेटर्स को फंडिंग नहीं मिल पाई, जिससे ओरेकल अपने ग्राहकों, खासतौर पर OpenAI को तय समय पर जरूरी क्षमता नहीं दे पा रहा है। कुछ एशियाई बैंक मदद को तैयार हैं, लेकिन अमेरिका में जहां Oracle का ज्यादातर विस्तार होना है, वहां समस्या जस की तस बनी हुई है।
फ्रांस में X के दफ्तर पर छापा: बाल अश्लीलता और डीपफेक कंटेंट फैलाने के आरोपों में शुरू हुई जांच
हालात इतने गंभीर हैं कि ओरेकल अब अपने ग्राहकों से कॉन्ट्रैक्ट का 40% पैसा एडवांस मांग रही है। साथ ही, कंपनी 2022 में खरीदी गई अपनी हेल्थकेयर यूनिट 'सर्नेर' (Cerner) को भी बेचने पर विचार कर रही है ताकि कैश की कमी को पूरा किया जा सके।TD Cowen ने यह भी बताया कि OpenAI ने अपनी कुछ तात्कालिक जरूरतें अब माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन की ओर शिफ्ट करनी शुरू कर दी हैं, जो ओरेकल की समय पर डिलीवरी क्षमता पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल ओरेकल ने न तो छंटनी की खबरों पर और न ही फाइनेंसिंग संकट पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

झारखंड में मौसम का 'डबल अटैक': सुबह-रात सर्दी और दोपहर में गर्मी, जानें अगले 24 घंटों में पारा गिरेगा या बढ़ेगा!
हाईकोर्ट में खुली JPSC की पोल! जेट परीक्षा में देरी पर अदालत ने लगाई फटकार, मांगा 1.75 लाख आवेदकों के सवालों का जवाब
Ranchi Crime News: दोस्त निकला हत्यारा, SUV से कुचलकर युवक की हत्या का खुलासा
रांची चुनाव 2026: महिला उम्मीदवारों का 'धन' देख दंग रह जाएंगे आप, 61% पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर