पाकिस्तान की संसद ने कश्मीर पर जनमत संग्रह की मांग का प्रस्ताव पास किया
इस्लामाबाद। बलूचियों के मानवाधिकारों को कुचलने वाला पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को लेकर बार- बार राग अलापता रहता है। अब उसने एक बार फिर हिमाकत की है। पाकिस्तान की संसद ने मंगलवार को प्रस्ताव पारित कर नई दिल्ली से कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की मांग की।
जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
भारत इस मांग को पहले ही सिरे से खारिज कर चुका है। भारत ने कई बार कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। जम्मू कश्मीर के चुनावों में हुए मतदान ने साबित किया है कि इस केंद्रशासित प्रदेश में लोकतंत्र मजबूत है।
जम्मू कश्मीर विकास के पथ पर उड़ान भर रहा है, लेकिन पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है। वह बार बार ऐसी हिमाकत कर लोगों को भड़काने की कोशिशों में लगा रहता है।
कश्मीर मामलों के मंत्री अमीर मुकाम ने
रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर मामलों के मंत्री अमीर मुकाम ने कश्मीरी लोगों के ''आत्मनिर्णय के अधिकार'' का राग अलापते हुए प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को पाकिस्तान की संसद ने पारित किया।

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प