पंजाब में प्री मानसून की पहली बारिश से लोगो को मिली राहत
पंजाब में सोमवार को प्री-मानसून की दस्तक से लोगों को राहत मिली। दोपहर को हुई हल्की बारिश ने गर्मी के तेवर ढीले किए। मौसम विभाग के अनुसार अब रोजाना कुछ जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी। अगले कुछ दिनों में ही मानसून भी पहुंच जाएगा। सोमवार को दोपहर तक काफी गर्मी रही लेकिन दोपहर बाद राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब व बस्सी पठाणा में हवाओं के साथ हल्की बारिश ने मौसम बदल दिया। विभाग ने बुधवार को कुछ इलाकों में तेज बारिश की आशंका जताई है। बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी भी देखी गई। 44.5 डिग्री के साथ बठिंडा व समराला सबसे गर्म रहे। अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर चल रहा है।
मंगलवार को भी 13 जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन राज्य में कुछ जगहों पर प्री मानसून की फुहारें राहत बरसाती रहेंगी।मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और ये भी औसत से 3.4 डिग्री ऊपर बना हुआ है। पठानकोट में सबसे कम न्युनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।सोमवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में प्री मानसून व पश्चिमी विक्षोम के चलते बारिश हुई है। रोजाना कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी और बुधवार को राज्य में अधिक बारिश होने की संभावना है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास