पिरमल सिंह की फिर हुई घर वापसी
चंडीगढ़। दलवीर गोल्डी के कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में जाते ही पार्टी ने संगरूर संसदीय सीट की भदौड़ सीट से पूर्व विधायक पिरमल सिंह को बहाल कर दिया है। उन्हें दो साल पहले हुई संगरूर संसदीय सीट के उपचुनाव के दौरान निलंबित कर दिया गया था।
पिरमल सिंह सुखपाल खेहरा के हैं करीबी
भदौड में इस समय कांग्रेस पार्टी के पास कोई भी बड़ा नेता नहीं था जो प्रचार की कमान को संभाल सके। पिरमल सिंह सुखपाल सिंह खेहरा के नजदीकी माने जाते हैं। जब आम आदमी पार्टी ने सुखपाल खेहरा को विपक्ष के नेता के तौर पर हटाया तो पार्टी में बड़ी बगावत हुई और आधा दर्जन विधायक पार्टी छोड़कर चले गए। पिरमल भी इनमें से एक थे। लेकिन संगरूर संसदीय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां के कारण उन्हें हटा दिया गया।

राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट