पंजाब : चुनाव से पहले आप के मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो आया सामने
लोकसभा मतदान से पहले पंजाब में सियासी भूचाल आ गया है। पंजाब सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर बग्गा ने यह वीडियो अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। भाजपा नेता बग्गा ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कैबिनेट मंत्री ने 21 साल की एक युवती, जो नौकरी की तलाश में थी, उसे वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक शब्द कहे। बग्गा ने दावा किया कि मंत्री खुद भी आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस मामले के संज्ञान में आते ही राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि एक कैबिनेट मंत्री के गरिमामयी पद पर इस प्रकार का अगर मामला सामने आ रहा है, तो यह चिंताजनक है। इस पूरे मामले की पुलिस को जांच करनी चाहिए। आयोग ने कहा कि अगर यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो कैबिनेट मंत्री के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके