शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया दुष्कर्म
भोपाल। शहर के मिसरोद इलाके में महिला को जान से मारने की धमकी और मारपीट कर ज्यादती करने का मामला सामने आया है। इसी तरह, निशातपुरा में भी एक परिचित व्यक्ति द्वारा महिला के साथ जबरजस्ती करने के आरोप लगे हैं। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अभिषके दुबे ने जान पहचान बढ़ाने के बाद उसे शादी करने का झांसा देते हुए करीब 4 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। बाद में महिला ने शादी करने का दावा बनाते हुए संबंध में मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, निशातपुरा में भी महिला का परिचित आरोपी राकेश शर्मा द्वारा एक दिन सूनेपन का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ ज्यादती की। बाद में किसी को भी यह बात बताने के नाम पर धमकी दी। शिकायत मिलने पर दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिलावटखोरों पर शिकंजा: हाजीपुर में 72 किलो पनीर नष्ट, फतुहा में फॉर्मेलिनयुक्त 126 लीटर दूध जब्त कर कराया गया नष्ट
टीबी खत्म करने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में तेज कार्रवाई का संकल्प, डब्ल्यूएचओ ने बनाई नई रणनीति
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
बिहार में बाढ़ के बीच सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम कब्रिस्तान में हुआ हिंदू महिला का अंतिम संस्कार
रत हो या अमेरिका, अच्छी टेक नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं