रश्मिका मंदाना की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, एक्ट्रेस ने कहा.....
साउथ सिनेमा के बाद अब बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। 'एनिमल' फिल्म के बाद एक्ट्रेस के पास कई और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच रश्मिका को लेकर एक अहम खबर सामने आई है।
रश्मिका को लेकर आई ये अपडेट
रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि हाल ही में एक हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची। वह मौत के मुंह में जाने से बची हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।
रश्मिका की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
एक्ट्रेस जिस फ्लाइट से सफर कर रही थीं, उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस दौरान की एक तस्वीर रश्मिका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की, जहां वह अपनी सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा, 'सिर्फ एक सूचना है कि इस तरह हम मौत से बचे हैं।' फोटो में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी नजर आ रही हैं।
बता दें कि रश्मिका की यह फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से फ्लाइट 30 मिनट बाद मुंबई लौट गई। इसका कारण टेक्निकल फॉल्ट बताया गया है। इस हादसे में जान का खतरा जरूर बना रहा, लेकिन हर पैसेंजर सकुशल वापस पहुंचा।
रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना की फिल्मों की बात करें, एक्ट्रेस की इस साल 'पुष्पा 2' रिलीज होगी। यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म का क्लैश रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' से होगा।

‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज