तेज रफ्तार ई-रिक्शा कार से टकराकर पलटी, 6 लोग हुए घायल
हरियाणा।अंबाला में स्टाफ रोड स्थित पीर की दरगाह के निकट एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर कार से टकराकर पलट गई। हादसे में रेलवे स्टेशन से सवार हुए एक परिवार के चार सदस्यों सहित चालक व उसका साथी भी चोटिल हो गया। हालांकि ई-रिक्शा चालक व उसका साथी घायल अवस्था में मौके से फरार हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन है।इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में घायल बब्याल भूरमंडी निवासी रणजीत ने बताया कि उनके रिश्तेदार के बेटे का चंडीगढ़ पीजीआई में ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ है। शुक्रवार को वह पत्नी सुलताना, 10 वर्षीय बेटे अनुष, पड़ोसन ददू के साथ गया था। शनिवार को ट्रेन से वापस लौटने के बाद रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा पर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह स्टाफ रोड पर पहुंचे तो अचानक सामने एक कार सड़क पार कर रही थी। इतने में ई-रिक्शा चालक अनियंत्रित होकर सीधा उसमें ही टकरा गया।

बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट