सेंट उमर स्कूल ने राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
सेंट उमर स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय अंडर-19 बेसबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा 24 सितंबर से 27 सितंबर तक छतरपुर (मप्र) में किया गया था। बालक वर्ग में सेंट उमर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के साहिल खान, अबुतल्हा और बालिका वर्ग में सदाफ नाज, फातिमा सदाफ छीपा ने शानदार प्रदर्शन कर इंदौर टीम में जगह बनाई। इंदौर बेसबॉल टीम ने बालक और बालिका दोनों अंडर-19 वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर सेंट उमर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य संदेश गुप्ता एवं खेल अधिकारी डॉ. रफीक खान एवं कोच रेहान खान, फरहान खान, फाईजा अली, वकार अहमद, यूनुस खान एवं इस्लामिया करीमिया सोसायटी की प्रबंध समिति ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी