तारे ज़मीं पर: 400 'खास बच्चों' ने बिखेरी प्रतिभा की चमक!
- प्रेस्टीज कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस का आयोजन संपन्न
- मीडिया टुडे और स्वदेश न्यूज चैनल का लगातार सातवें वर्ष आयोजन
-
इंदौर। वर्ल्ड चिल्ड्रंस डे के अवसर पर स्वदेश न्यूज़ चैनल ग्रुप द्वारा आयोजित 'तारे ज़मीं पर' कार्यक्रम में 400 असहाय हैंडीक्राफ्ट बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका मन मोह लिया। प्रेस्टीज कॉलेज, विजयनगर में हुए इस भावपूर्ण आयोजन में बच्चों के लिए लजीज व्यंजन परोसे गए, उन्होंने डांस किया और उन्हें मेडल भी बांटे गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
शानदार आयोजन और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
यह विशेष कार्यक्रम प्रति वर्ष वर्ल्ड चिल्ड्रंस डे पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष के कार्यक्रम में स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि प्रेस्टीज कॉलेज के चेयरमैन डॉ. देवीश जैन विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति भी रही, जिनमें विनीत शर्मा (ओमेक्स ग्रुप), संतोष मीणा (एमडी, राधे राधे ग्रुप), अरुण मिश्रा (मिलेनियम इंफ्रा डायरेक्टर), विनीत यादव (डायरेक्टर, रियलमार्क ग्रुप), पीयूष जैन (मार्केटिंग हेड) एस रमन अय्यर (डायरेक्टर, PIMR ग्रुप), विजय परमार (डायरेक्टर, अविराट रियल स्टेट, देवास), सुनील पंड्या (पारिजात कॉलेज, इंदौर) रहे।
मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
दिव्यांग बच्चों ने इस अवसर पर अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। आनंद सर्विस सोसायटी के बच्चों ने वंदे मातरम और जय महाकाल की सुंदर सांकेतिक भाषा में प्रस्तुति दी।अभाकुंज वेलफेयर सोसाइटी के बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रतिभा को मंच मिला: मुख्य अतिथि की सराहना
मुख्य अतिथि प्रवीण खारीवाल, स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष, ने अपने संबोधन में कहा कि मंच पर इन दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति देखकर उन्हें लगा कि "ईश्वर की हर कृति में कुछ न कुछ विशेष होता है।"
उन्होंने स्वदेश ग्रुप, मीडिया टुडे, और प्रेस्टीज समूह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक मंच प्रदान कर इन खास बच्चों की प्रतिभा को "एक उड़ान दी है।" खारीवाल ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी प्रतिभाओं को नया स्थान देने की आवश्यकता है।
प्रेस्टीज कॉलेज के चेयरमैन डॉ. देवीश जैन ने बच्चों के प्रदर्शन को "अद्भुत" बताया। उन्होंने कहा कि "जो बच्चे पूर्ण शारीरिक कृति पर प्राप्त न कर पाए हों, उनको एक विभिन्न भाव भंगिमा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देते देख मन गदगद हो जाता है।" उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।"
डॉ. देवीश जैन 'चाइल्ड एंड यूथ वेलफेयर अवॉर्ड' से सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान, स्वदेश न्यूज़ इंदौर संभाग ब्यूरो हेड देवेंद्र जायसवाल और मार्केटिंग हेड अनुज यादव ने प्रेस्टीज ग्रुप के चेयरमैन डॉ. देवीश जैन को 'चाइल्ड एंड यूथ वेलफेयर अवॉर्ड' से सम्मानित किया।
इस अवसर पर, श्रीमती मोनिका आनंद पुरोहित, नीता जी और डॉ. ललिता शर्मा को भी सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम एक प्रेरणादायक और सफल आयोजन रहा। इस दौरान राधे राधे ग्रुप की ओर से सारे बच्चों को लजीज व्यंजन भी परोसे गए। इस कार्यक्रम में इन खास बच्चों की प्रतिभा और उनकी खुशियों को एक नया आयाम दिया।

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल