मानसिक रूप से ताकतवर होने की सबसे बड़ी जरूरत
इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज,मालवांचल यूनिवर्सिटी में तनाव प्रबंधन और मेडिटेशन पर कार्यशाला
इंदौर।इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज,मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा सहज योगा के सहयोग से मेडिटेशन और तनाव प्रबंधन के साथ व्यक्तिव विकास के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप डॉ सुनील जैसवाल को प्राचार्या डॉ. स्मृति सोलोमन, डीन मेडिकल डॉ जी एस पटेल,प्राचार्या डॉ रेशमा खुराना ने स्मृति चिह्न प्रदान किया।
डॉ सुनील जैसवाल ने तनाव प्रबंधन और आंतरिक व्यक्तित्व विकास के लिए सहज योग ध्यान तकनीक के बारे मे बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में परिवार और छात्र जीवन के अपने तनाव है। चुनौती के इस दौर में मानसिक रूप से ताकतवर होने की सबसे बड़ी जरूरत है। हमें तनाव के कारण कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इसके लिए काफी हद तक भविष्य और बीते कल की चिंता में हम ज्यादा रहते है। हम वर्तमान जिंदगी में नहीं जीते है। उन्होंने कहा कि दो विचारों की अवस्था में जब हम सोते नहीं जागते है तो वह ध्यान है। मेडिटेशन हमें दिमाग को शांत रखता है।
सोमनाथ यादव ने सहज योग के बारे जानकारी दी। इंडेक्स नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. स्मृति सोलोमन ने साइकोलोजिकल तनाव प्रबंधन के बारे मे बताया कि इस दौरान किन किन मानसिक परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है और उसका निवारण बताया गया। डॉ नितिन चिचोलकर ने आभार माना। संचालन प्राची राठौर ने किया।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी