डकैतों ने बैंक कैशियर के घर में घुसकर डकैती की घटना को दिया अंजाम
बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के अलौदिया गांव में चार की संख्या में डकैतों ने बैंक कैशियर के घर में घुसकर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है. इसका विरोध करने पर वृद्ध महिला के साथ डकैतों ने मारपीट में की है.
घटना के संबंध में वृद्ध महिला कुसुम कुमारी ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है. देर रात चार की संख्या में डकैतों ने घर की चारदीवारी फांदकर महिला को बंधक बनाकर घर के अंदर रखें 2 लाख नगद और 30 लाख के महंगे आभूषण के ऊपर डकैतों ने हाथ साफ कर दिया. वहीं करीब 1 घंटे तक डकैतों ने घर में जमकर तांडव मचाया.
वहीं शोर मचाने पर महिला के साथ डकैतों ने मारपीट भी किया. इस घटना के संबंध में बैंक कैशियर कुशलेंद कुमार ने बताया कि वह शेखपुरा जिले में पीएनबी बैंक में बैंक कैशियर है. जिसके कारण घर में सिर्फ उसकी मां रहती है. घटना के पीछे गांव के ही लोगों की मिलीभगत की बात सामने आ रही है. वहीं मानपुर थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. घटनास्थल से थोड़ी ही दूर वृद्ध महिला का मोबाइल भी बरामद हुआ है.

जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव