शक्ति सम्मान में हुआ कलम -योद्धाओ का सम्मान. ....
एक मंच पर नवाचार के साथ 71 बेबाक पत्रकार शक्ति सम्मानित. ...
इंदौर-इंदौर प्रेस क्लब में महिला दिवस के अवसर पर शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया l जिसमे शहर की 71 महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया l इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विधायक उषा ठाकुर,पोस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल,और एस पी श्रीमती यांग चेन डोलकर अतिथि के रूप में मौजूद थे। शहर के कई विशिष्टजन भी कार्यक्रम में मौजूद थे l इंदौर प्रेस क्लब शुक्रवार को एक बार फिर महिला शक्ति के सम्मान का साक्षी बन गया l कार्यक्रम सयोजक व प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे ने बताया की कलम की ताकत से समाज में बदलाव लाने वाली महिलाओं को सलाम करने के लिए इंदौर प्रेस क्लब द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित किया गया l अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होने वाला यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं बल्कि उन महिलाओं के संघर्ष, साहस और उपलब्धियों का उत्सव है जिन्होंने पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अमिट पहचान बनाई है। जब महिलाएं कलम उठाती हैं तो शब्द सिर्फ खबर नहीं बनते, वे समाज की दिशा बदलने का साहस बन जाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक महिलाओं को आज सम्मानित किया गया l जिन्होंने अपनी लेखनी, अपनी बेबाकी और अपने साहस से पत्रकारिता की दुनिया में नई मिसाल कायम की है। इस बार कार्यक्रम में खास नवाचार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान किया गया l प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की उन महिलाओं को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 13 मार्च को एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा इंदौर की पत्रकारिता महिला पत्रकारों के बिना अधूरी है। वह बहुत मेहनत के साथ काम कर रही है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। महासचिव प्रदीप जोशी ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और विशिष्ट सम्मान से अलंकृत महिला पत्रकार साथियों का परिचय दिया। 
इस बार कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण *लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड रहा, जो की अनेक मीडिया संस्थानों में सेवाएं दे चुकी वरिष्ठ पत्रकार सुश्री जयश्री पिंगले और प्रभात किरण के बेबाक सीनियर जर्नलिस्ट सुश्री मनीषा दुबे जी को प्रदान किया गया!
महिला गौरव सम्मान
कार्यक्रम की उप संयोजक प्रेस क्लब की महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा ने बताया कार्यक्रम में शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई पीढ़ी को दिशा देने वाली तीन हस्तियों को महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया इनमें डॉ. सोनाली सिंह, डॉ. जमना मिश्रा और डॉ. वंदना जोशी शामिल हैं। इन तीनों शिक्षाविदों ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है बल्कि कई युवा पत्रकारों और छात्रों को भी नई राह दिखाई है। इसके अलावा शहर की उन महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया l इसमें अग्निबाण की सीनियर रिपोर्टर प्रियंका जैन देशपांडे ,नासिरा मंसूरी, दैनिक भास्कर से नीता सिसोदिया, रजनी भंडारी,टाइम्स ऑफ इंडिया करिश्मा कोतवाल, इंडिया न्यूज़ की स्पेशल संवाददाता नाज पटेल, ,दैनिक भास्कर सोदामनी मजूमदार, रूखसाना मिर्जा को भी सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में केवल वरिष्ठ पत्रकार ही नहीं बल्कि नई पीढ़ी की महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया l पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 40 से अधिक महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया l
तनुश्री और आयुषी भी सम्मानित मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कम समय के पत्रकारिता के अपना अलग स्थान बनाने वाली शहर की दो युवा जर्नलिस्ट तनुश्री देसाई और आयुषी सिंह को भी महिला दिवस के अवसर पर इंदौर प्रेस क़ल्ब ने सम्मानित किया है दोनो युवा पत्रकारो में तनुश्री ने भोपाल में बाद इंदौर में एनडीटीवी में रिपोर्टर के तौर पर कार्य शूर किया और शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है इसी तरह युवा पत्रकार आयुषी सिंह ने भोपाल के बाद इंदौर शहर में लोकतंत्र न्यूज़ ,आज़ाद बोल और अपना ख़ुद का तेज़ गति न्यूज़ न्यूज़ चैनल शुरू किया जिसके एक लाख से ज़्यादा फ़ालोवर है इसी तरह अब वह राजीव टाइम्स में रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रही है कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द तिवारी, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम महासचिव प्रदीप जोशी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी,सचिव अभिषेक चेंडके,कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद दीक्षित,अभय तिवारी,अंशुल मुकाती,मनीष मक्खर ,श्याम कामले,विजय भट्ट, पूनम शर्मा मौजूद थे l

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव