पटना में दर्दनाक हादसा: जदयू विधायक के बेटे की मौत
नवादा। बिहार के नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और जनता दल यूनाईटेड की विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार देर शाम हुआ। बताया जा रहा है कि अखिलेश कुमार अपने घर से कार लेकर निकले थे, तभी उनकी थार गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
तीन बेटों को अपने पीछे चले गए
घटना के बाद परिवार के लोग उनके पार्थिव शरीर को पटना से नवादा के पैतृक गांव पथरा इंग्लिश लेकर रवाना हो गए हैं। घर के सबसे छोटे बेटे की असमय मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। जदयू विधाायक विभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अखिलेश कुमार पेशे से पेट्रोल पंप संचालक थे और राजनीति से दूर रहते थे। हालांकि, वह पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होते थे। अखिलेश अपने पीछे तीन बेटों को छोड़कर चले गए। तीनों बच्चों पटना में पढ़ाई करते हैं।
जानिए कैसे क्या हुआ?
हादसे के बाद मृत अखिलेश के बड़े भाई एकलव्य यादव ने बताया कि अखिलेश घर से गाड़ी लेकर निकला था। घर के बाद ही गाड़ी बरगद के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। फौरन हमलोग उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद पटना में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाए लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए।

अस्पताल में गंदगी देख भड़के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खुद सफाई में जुटे
क्यों रोने लगे रवींद्र जडेजा? चेन्नई के खिलाफ मैच का वीडियो वायरल
असम बीजेपी का संकल्प पत्र: UCC लागू करने का वादा, ये भी किए गए अन्य घोषणाएँ
जीतू पटवारी ने किसानों पर बीजेपी को घेरा, कहा- आठ गुना आय वाले किसान टेलिस्कोप से भी नहीं मिल रहे
भोपाल में दिखा अद्भुत ‘मून हेलो’, चांद के चारों ओर चमकदार घेरा