झीलों के शहर में आपका स्वागत है - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री खट्टर का बुके देकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया और निवास कार्यालय कक्ष से बड़ी झील के सौंदर्य का अवलोकन कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह झील ही भोपाल की सबसे बड़ी पहचान है। झीलों के शहर में आपका स्वागत है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री खट्टर के भोपाल प्रवास को स्मरणीय बताया और प्रतीक स्वरूप उन्हें राजा भोज की प्रतिमा देकर सम्मानित भी किया।

डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा